जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद शहर की राजनीति और कानून व्यवस्था को लेकर माहौल गर्म हो गया है। इस घटना के विरोध में भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहा है। पार्टी ने मांग की है की हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और घटना के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किया जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि दोषियों पर समय रहते कड़ी करवाई नहीं हुई,तो 3 जुलाई का बंद शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

