जमशेदपुर: शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्ची को चॉकलेट और चिप्स दिलाने के बहाने बाइक पर अपने साथ ले गया था। कुछ समय बाद बच्ची रोते हुए घर लौटी और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई गई है।

