जमशेदपुर: शहर में आज झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 5 बजे से 9:15 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद 9:15 से 11:15 बजे तक छूट दी जाएगी। फिर 11:15 से दोपहर 2:15 बजे तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
दोपहर 2:15 से 3:30 बजे तक भारी वाहनों को शहर से बाहर जाने की अनुमति होगी। वहीं, 3:30 बजे से रात 11 बजे तक फिर से भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

