जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल निवासी 45 वर्षीय रंजू देवी पिछले आठ दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजे शिव मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके पति मनोज कुमार सिंह ने परसुडीह थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कर पुलिस से महिला की तलाश करने की गुहार लगाई।
परिजनों के मुताबिक रंजू देवी की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है और घर से निकलते समय उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि रंजू देवी के बारे में किसी को कोई जानकारी मिले तो 9031350124 पर सूचना दें। मामले में पुलिस से भी जल्द महिला का पता लगाने की मांग की गई है।

