19 से 23 सितंबर तक रेलवे का असर, आदित्यपुर-बीरराजपुर के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
जमशेदपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विकास कार्य के कारण टाटानगर और आसपास के रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। 19 से 23 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में करीब 15 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट भी किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, बीरराजपुर स्टेशन के पास निजी साइडिंग को गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के रूप में विकसित करने के लिए प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से इस रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस कार्य का सबसे अधिक असर टाटानगर से चलने वाली MEMU और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा। टाटा–बरकाकाना MEMU, टाटा–हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर प्रभावित रहेगा।

