जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित स्काइलॉन होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रांची के तीन युवकों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पिछले करीब तीन महीने से होटल के दो कमरों में रह रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने होटल पहुंचकर जांच शुरू की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवकों के कमरों की तलाशी ली और उनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज समेत अन्य सामान जब्त किया। इसके बाद तीनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे इतने लंबे समय से जमशेदपुर में क्यों ठहरे हुए थे और उनका किन लोगों से संपर्क था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवकों की गतिविधियों के पीछे क्या कारण था। यदि किसी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

