जमशेदपुर के सिदगोड़ा के बाबूडीह-भुइयांडीह इलाके में तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत मिलने पर पुलिस रात में वहां पहुंची। पुलिस ने डीजे बंद कराने को कहा तो कुछ युवक पुलिस से उलझ गए। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और भीड़ की तरफ से पुलिस पर ईंट-पत्थर चलने लगे।
इस घटना में पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा और एएसआई कृष्ण कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में 15 लोगों को नामजद किया है, जिनमें से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

