जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9:15 बजे एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया। हमले में परिवार के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

