जमशेदपुर में सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबूडीह स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। यहां 501 महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।
वहीं एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में भी सावन की सोमवारी पर भजन संध्या और भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे शहर में सावन को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा।

