जमशेदपुर के मानगो इलाके में पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना जगदंबा होटल के पास की बताई जा रही है।
बताया गया कि महिला अपनी बहू के साथ पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

