जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित वोल्टास गोलचक्कर के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लोहे के पाइप से लदा एक 22 चक्का ट्रेलर तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सीधे सड़क के डिवाइडर से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

