जमशेदपुर में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभावित इलाकों पर नजर रखने के साथ जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
प्रशासन की ओर से जलजमाव वाले क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों और जलभराव वाली सड़कों पर जाने से बचें।

