जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन रामबाबू तिवारी ने की। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों के साथ-साथ नई कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई।
सर्वसम्मति से नई समिति का चुनाव किया गया, जिसमें राजेश सिंह को दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं दीपक झा को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भोला सिंह और पिंटू पांडे को सौंपी गई।नई टीम के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
बैठक में चेयरमैन रामबाबू ने कहा कि दुर्गा पूजा को भव्य, आकर्षक और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष की दुर्गा पूजा को यादगार बनाया जाएगा ताकि अगले वर्ष पूजा समिति का सिल्वर जुबली के अवसर पर ओर धूमधाम से मनाया जाएगा । वहीं महामंत्री दीपक झा ने भरोसा दिलाया कि पूजा की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष उमेश सिंह,अनिरुद्ध सिंह,बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा,रविंद्र चौधरी,सुनील तिवारी,उपेंद्र सिंह एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

