जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 14 तारीख के 3.30 बजे किया जा रहा है। यात्रा बर्मामाइंस डनलप मैदान से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक, जेमको तक जाएगी।
यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल होंगे। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना है।
भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले जमशेदपुर के अलग-अलग मंडलों में तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की योजना बनाई है। पार्टी की ओर से मंडल स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है। यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

