जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र के कालियाचनाब में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही परसूडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही महिला की पहचान कराने और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

