जमशेदपुर। समाजसेवी सह अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने सुन्दरनगर स्थित आरपी पटेल चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच केक एवं फल समोसे वितरित कर उनके साथ खुशिया मनायी। जन्मदिन समारोह में बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने प्रार्थना एवं गाने गाकर जन्मदिन समारोह का भरपूर आनंद लिया।
इस मौके पर चेशायर होम के सिस्टर डेसी एवं दिव्यांग परिवार एवं शुभचिंतको ने उपस्थित होकर अंकिता सिन्हा को जन्म दिन कि हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता , प्रेम ओर खुशियों से भरा रहा। अंकिता सिन्हा ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अंकिता सिन्हा द्वारा अपने जन्मदिन को दिव्यांग बच्चों के बीच मनाना मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशी को जरूरत मंद एवं विशेष बच्चों के साथ बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।जिसकी जितने भी प्रशंसा की जाए, कम है।
समाजसेवी सह अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन चेशायरहोम के दिव्यांग बच्चों की बीच ही मनाती आ रही है, उन्होंने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर उन्हें शकुन मिलता है, ओर इनके साथ समय बिताना उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है।

