जमशेदपुर के टेल्को इलाके में कार से जा रहे एक दंपती और उनके साथियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों ने कार को रोककर हमला किया, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

