जमशेदपुर में टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सीनियर मैनेजर दिलीप कुमार शर्मा ने कार्यस्थल पर मानसिक तनाव और कथित खराब व्यवहार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार शर्मा ने विभागीय हेड जयकृष्ण पंडा के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार की शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच शुरू भी हुई थी, लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया। वहीं, शिकायत की जांच पूरी होने से पहले इस्तीफा मंजूर किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

