जमशेदपुर की टाटा मोटर्स में अंतिम 78 अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी होने की खबर है। कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी किया गया।
इस प्रक्रिया में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह की भूमिका भी रही। दोनों पदाधिकारियों ने स्थायी होने वाले कर्मचारियों को बधाई दी।
स्थायीकरण के लिए कर्मचारियों के मेडिकल जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कंपनी में स्थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। लंबे समय से स्थायी होने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।

