जमशेदपुर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मोर्चा का आरोप है कि सरकार के आदेश के बावजूद पूर्वी सिंहभूम में कई चिन्हित आंदोलनकारियों को अब तक उनका सम्मान नहीं मिला है।
मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक ने कहा कि सरकार के संकल्प के तहत चिन्हित आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान दिया जाना चाहिए, लेकिन आदेश के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबू काली माईती ने कहा कि यह केवल सम्मान का मामला नहीं है, बल्कि झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान और उनके संघर्ष से जुड़ा विषय है।
मोर्चा ने उपायुक्त से मांग की कि सभी पात्र आंदोलनकारियों को जल्द सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित मामलों का निपटारा किया जाए।

