जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर इकाई ने शुक्रवार को जेपीएससी परीक्षा में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और युवा हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जुलूस अपने निर्धारित समय से साकची बीजेपी कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक गया, जुलूस में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, सभी मंडल के अध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

