जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक महिला के घर पर छापेमारी कर 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की और महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान हिना खान के रूप में हुई है।
पुलिस को इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान महिला के घर से 45 पुड़िया नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने उसे जब्त कर महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

