रांची में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज 11 अगस्त को पूरे झारखंड में बंद बुलाया है। इसी को देखते हुए जमशेदपुर में भी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जमशेदपुर शहर के मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। किसी भी तरह की परेशानी या जबरन दुकान बंद कराने की कोशिश को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार शहर में करीब 630 जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।
भाजपा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

