जमशेदपुर में सावन की चौथी सोमवारी के मौके पर जंबू अखाड़ा की ओर से बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5,001 महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात कही गई है।
महिलाएं बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए आयोजकों ने पानी, शरबत, चाय, फलाहार और प्रसाद की व्यवस्था की है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा स्थल पर अरघा लगाया गया है, जिससे भीड़ के बीच जल चढ़ाने में परेशानी न हो। किसी की तबीयत खराब होने पर प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर और फर्स्ट एड की व्यवस्था भी रखी गई है।
आयोजन को लेकर जंबू अखाड़ा और आसपास के इलाके में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

