जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। CNG का पाइप अचानक तेज दबाव के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आने से पेट्रोल पंप का कर्मचारी तुषार कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद तुषार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि तुषार की शादी भी करीब दो महीने बाद होने वाली थी।
इस हादसे के बाद पेट्रोल पंप की सुरक्षा व्यवस्था और CNG मशीन की नियमित जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

