जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन स्थित सोना मैदान के पास 27 अगस्त की शाम एक युवक पर हमला कर दिया गया। किसी बात को लेकर विशेक कुमार और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद विशेक के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गोलमुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

