जमशेदपुर के कदमा इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप ऑटो चालक पर लगा है। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई।
परिजनों की शिकायत पर कदमा थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक लालबाबू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची को स्कूल से घर पहुंचाने का काम करता था। आरोप है कि 17 अगस्त को घर लौटने के दौरान उसने बच्ची को आगे की सीट पर बैठाया और उसके साथ गलत व्यवहार किया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की आगे जांच की जा रही है।

