जमशेदपुर: आजादनगर थाना परिसर में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, करीम सिटी कॉलेज रोड नंबर-1 निवासी जावेद अख्तर पर थाना परिसर में पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान थाना परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। घटना के बाद आरोपी वहां से चला गया। पुलिस अधिकारी की शिकायत पर आजादनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई दीपक कुमार रोशन को दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

