जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। रात के समय विशेष अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस का दावा है कि लगातार गश्त और सख्त निगरानी से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।

