जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के एकता नगर में बुधवार सुबह 24 वर्षीय रोहित कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

