आजमगढ़, उत्तर प्रदेश: अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर बंद हो गया।
पुलिस ने करीब 7–8 घंटे तक आरोपी को समझाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

