जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। साथ ही नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचे
आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।

