पटना/रांची: पितृपक्ष के दौरान गया और आसपास के धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनों को पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
रेलवे के अनुसार, इन स्टेशनों पर ट्रेनों का करीब 2 मिनट का ठहराव रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस विशेष व्यवस्था में इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस, धनबाद–सासाराम इंटरसिटी और आसनसोल–वाराणसी MEMU जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।

