बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब पटना में भी लोग गंगा नदी के खूबसूरत नजारों के बीच वाटर मेट्रो का आनंद ले सकेंगे। इस आधुनिक सेवा से पटना के पर्यटन को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
शुरुआत में वाटर मेट्रो दीघा के मीनार घाट से गांधी घाट तक चलाई जाएगी।
इस वाटर मेट्रो में एक साथ 50 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए AC, शौचालय और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।
योजना के मुताबिक, आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार कंगन घाट तक किया जा सकता है।
बिहार में वाटर मेट्रो की शुरुआत पर्यटन और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

