झारखंड: जमशेदपुर में कानून – व्यवस्था को लेकर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। हाल के दिनों में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावा जिले में लगातार सामने आई आपराधिक घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने दोनों जिलों के पुलिस अधिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।सरकार का मानना है कि आम जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसी उद्देश्य से दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है,जबकि नए अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं।
सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को लगातार निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक(ADG) और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को मौके पर रहकर स्थिति की समीक्षा करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।साथ ही साथ थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

