जमशेदपुर: शहर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक चले इस शिविर में 75 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. वी. एस. पी. सिन्हा और मानद सचिव सुनीत कुमार के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों एवं चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आर. भरत, डॉ. एन. सी. सिंघल, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, विनोद मेनन, नीलम जायसवाल, एम. एल. अग्रवाल, बासुदेव चौधरी और रोहन मेहता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
वहीं, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ बिधा सागर सिंह, अमजद खान, अनिमेष सेन गुप्ता, भोला प्रसाद, मो. जावेद और मो. सदाम समेत कई पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों ने शिविर में भाग लिया और स्वास्थ्य जांच कराई।
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से कहा गया कि प्रेस क्लब के सहयोग से भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस पहल को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे आयोजन लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और अपनी सेहत के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

