जमशेदपुर, 19 अक्टूबर। दुर्गा पूजा के अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों में पारंपरिक धुनुची नृत्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में धुनुची लेकर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं।
ढाक की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच धुनुची नृत्य ने पूजा की रौनक बढ़ा दी है। इस पारंपरिक नृत्य के जरिए बंगाली संस्कृति और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक देखने को मिल रही है।
पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भागीदारी से उत्सव का माहौल बना हुआ है। धुनुची नृत्य न केवल धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी माध्यम है।

