झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
मंझारी थाना क्षेत्र के चिमीसाई गांव में 14 वर्षीय किशोर संतोष सिरका का शव धान के खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, संतोष शनिवार से लापता था। बुधवार सुबह खेत की ओर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने तलाश की, जिसके बाद धान के खेत में उसका शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि किशोर की मौत बिजली का करंट लगने से हुई हो सकती है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

