जमशेदपुर:बर्मामाइंस क्षेत्र में बढ़ते अपराध, नशा कारोबार ओर बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलुश निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ओर स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि बर्मामाइंस ओर आसपास के इलाको में अपराधियों के हौसले बुलंद है, जबकि आम लोग भय के माहौल में जीने को मज़बूर है।उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में अपराधियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही हैं,जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
मशाल जुलुश शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।भाजपा नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी,मंडल अध्यक्ष रितेश झा,दीपक झा,सतवीर सिंह सोमू,कुलवंत सिंह बंटी,राकेश चौधरी,शशि सिंह,एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

