जमशेदपुर। भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक निर्भय सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निर्भय सिंह जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।
इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

