जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार 27 वर्षीय सागर गोप गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। स्थानीय लोगों ने घायल सागर गोप को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध जताते हुए जाम कर दिया। लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

