जमुई: बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर की शाम को दो नाबालिग छात्रों के साथ कथित मारपीट और लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं और कोचिंग के बाद स्कूटर से लौट रहे थे। इसी दौरान जमुई-लखीसराय सीमा के पास पहाड़ी इलाके में कुछ युवकों ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट और लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है। घटना से जुड़े वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले की जांच तेज की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। मामले में POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
I

