पटना: रामकृष्णा नगर इलाके में एक गैरेज संचालक पर बाइक सवार हमलावरों ने कथित तौर पर चार गोलियां चला दीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में बताई जा रही है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

