पटना, बिहार। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। तीन तलाक के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसे बिहार में तीन तलाक विरोधी कानून के तहत पहली सजा बताया जा रहा है।
मामला पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव का है, जहां नौशाद अहमद पर अपनी पत्नी रजिया सुल्तान को तत्काल तीन तलाक देने का आरोप था। शिकायत के अनुसार, 5 सितंबर 2022 को यह घटना हुई थी।
इस मामले में अदालत ने आरोपी को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत दोषी ठहराया। इसके साथ ही मारपीट और गलत तरीके से रोकने से संबंधित धाराओं में भी दोषी पाया गया।
अदालत ने दो साल के सश्रम कारावास के साथ 6,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त कारावास का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि, पत्नी पर तेजाब फेंकने की कोशिश से जुड़े आरोप में अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।

