बिहार में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने शिक्षा विभाग के अधिकारी अजीत अमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में EOU की टीम ने उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
टीम ने सीवान, सहरसा और छपरा में चार जगहों पर तलाशी ली। इस दौरान घर और कार्यालय में रखे जरूरी कागजात और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।
और दूसरे वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी खंगाली। EOU यह पता लगाने में जुटी है कि अधिकारी ने अपनी आमदनी के मुकाबले कितनी ज्यादा संपत्ति बनाई है।
छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

