झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए Form-6 जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जानकारी के मुताबिक, अब तक राज्यभर में करीब 4 लाख 54 हजार Form-6 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, नाम हटाने के लिए Form-7 और मतदाता सूची में सुधार के लिए Form-8 भी बड़ी संख्या में जमा किए गए हैं।
सबसे खास बात यह है कि झारखंड के 75 मतदान केंद्रों से अभी तक एक भी Form-6 आवेदन नहीं मिला है। इनमें अकेले रांची जिले के 62 मतदान केंद्र शामिल हैं। वहीं कांके विधानसभा क्षेत्र के 52 बूथों पर भी अभी तक कोई Form-6 आवेदन नहीं पहुंचा है।
अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है और आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो आप 15 सितंबर तक Form-6 जमा करके अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Form-6 ऑनलाइन ECINET के माध्यम से या अपने क्षेत्र के BLO यानी Booth Level Officer की मदद से जमा किया जा सकता है।
इसलिए अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते Form-6 जरूर जमा करें।

