पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कर्णसुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास एक स्कूल वैन रेलवे फाटक पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वैन को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कई मासूम बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। रेलवे और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

