अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरजीत सिंह थाना गेट हकीमा में तैनात थे और देर रात गश्त की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दाना मंडी के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ASI हरजीत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार के लिए ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इसके अलावा HDFC बैंक की ओर से परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

