वैली व्यू स्कूल के प्रिंसिपल मिक्की सिंह ने दीप जलाकर सभी काउंसिल सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने काउंसलर्स को सलाह दी कि वे अपनी पूरी क्षमता से स्कूल और छात्र समुदाय की सेवा करे । स्टूडेंट प्रेसिडेंट आदित्य कुमार ने छात्रों के लीडर के तौर पर स्कूल की बेहतरीन प्रतिष्ठा को बनाए रखने का वादा किया।
इस कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रिंसपल डॉ जेके पांडे ने किया। डॉ पाण्डेय ने बताया कि वैली ब्लू स्कूल इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव कराया जाता हैं जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों अपने मत का प्रयोग करते हैं।यह चुनाव मुख्य रूप से चार चरणों में होता है पहले नोमिनेशन,फिर कैम्पेन,मतदान और मतगणना। डॉ पाण्डेय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के साथ अनुशासन और कम्पटीशन की भावना को जागृत करना है।

