वैली व्यू स्कूल में 18 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, अभियान का उदघाटन प्रधानाचार्य श्रीमती मिक्की सिंह ने किया, उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए इसे एक नेक कार्य बताया जो अनगिनत जिंदगियां बचा सकता है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जब इन्हें शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आयोजित किया जाता है, क्योकि ये छात्रों में करुणा, सहानुभति, ओर नागरिक उत्तरदायित की भावना पैदा करने में सहायक होते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं की भागीदारी की सहारना की ओर अभियान की सफलता में उनके योगदान की सहारना की ।स्कूल के वाइस प्रिंसपल डॉ जेके पांडे ने बताया कि इस वर्षा ,अभिभावकों, शिक्षकों यहां तक की छात्रों में रक्तदान के प्रति एक अलग जोस दिखा। 15छात्रों को डॉक्टरों की टीम ने वापस लौटाया क्योंकि उनकी उम्र 18 वर्ष से कम थी। डॉ पाण्डेय ने बताया कि इस बार विद्यालय के वर्ग 12 के दो छात्रों में, प्रभोदीप और सौरव कुमार के साथ आठ शिक्षक और शिक्षिकाएं ने रक्तदान किया, जो दूसरे के लिए एक उदाहरण है। रक्तदान शिविर में विद्यालय के कर्मचारी, अभिभावकों एवम छात्रों के बीच उत्साह था।
डॉ पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय ने 50 यूनिट रक्त एकत्र कर अपने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वैली व्यू स्कूल सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड बैंक और स्वयंसेवी रक्तदाता संघ की चिकित्सा टीम और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। इस कार्य में स्कूल ब्लड डोनेशन क्लब इंचार्ज कल्याणी और मणिकुंतला का सहारणीय योगदान रहा।

